
खराब जीवनशैली और सेहत पर ध्यान न देने से कई बीमारियां आजकल फैल रही है। खासकर के महिलाओं को बढ़ती उम्र में शरीर को भी कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। उम्र बढ़ने से असर फर्टिलिटी पर जरुर पड़ता है। किसी भी दंपत्ति को कंसीव करने के लिए जिस तरह से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी का बेहतर होना जरुरी है। इसी तरह से महिलाओं में एग क्वालिटी अच्छी होनी काफी जरुरी है। कई काकणों से महिलाएं बच्चे की प्लानिंग काफी देरी से कर रही हैं। 35-40 की उम्र में मां बनना, नेचुरली कंसीव करना काफी बिल्कुल संभव है। हालांकि, अगर आप अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव करती हैं, तो आपकी फर्टिलिटी मजबूत बनी रहेगी और कंसीव करना काफी आसान हो जाएगा। चलिए इस लेख में हम आपको कुछ चीजों का सेवन करने के बारे में बताते हैं, जिनसे कंसीव करने चांसेज बढ़ जाते हैं।
बेरीज
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बेरीज काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, यह हार्मोंस को बैलेंस करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इससे एग क्वालिटी में सुधारने में मदद मिलती है।
हरे पत्तेदार सब्जियां खाएं
बेबी कंसीव करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना काफी जरुरी होता है। आप पालक और मेथी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही यह एग क्वालिटी सुधारने में मदद करता है और इससे कंसीव करने के चांसेज काफी बढ़ जाते हैं। इन सब्जियों पाए जाने वाले फोलेट, विटामिन्स और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं। यह ओव्युलेशन प्रोसेस के लिए फायदेमंद होता है।
नट्स और सीड्स
लेट प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहे हैं, तो आप नट्स और सीड्स को जरुर खाएं। विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगे हुए अखरोट, बादाम और ब्राजील नट्स के सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलती हैं।
दालें और फलियां खाएं
अगर आप फर्टिलिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप दालों और फलियों में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। ये एग क्वालिटी को भी सुधारने में मदद करती है और फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।