कसया, कुशीनगर (मुन्ना राय)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावाडिया (Jignesh Kalawadia) व प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह (State President Ajay Pratap Narayan Singh) के निर्देश पर कुशीनगर जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा (District President Hridayananda Sharma) ने वरिष्ठ पत्रकार कामाख्या नारायण मिश्रा (Kamakhya Narayan Mishra) को कसया तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित बिड़ला धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कामाख्या नारायण मिश्रा का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। पर नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष कसया श्री मिश्रा ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे संगठन ने दिया है। पत्रकार हित, सम्मान के लिए संघर्ष को सदैव तत्पर रहूंगा।
होली मिलन समारोह में बोले RLD अध्यक्ष- होली सद्भावना और भाईचारे का पर्व
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक आरके भट्ट, जिलाउपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, मोहन राव, प्रमोद कुमार गोंड, विजय कुमार यादव, जिला महासचिव विनोद तिवारी, सजीद अंसारी, तहसील अध्यक्ष पडरौना आदित्य दीक्षित, जिलासचिव सुधाकर उपाध्याय, सलाउद्दीन अंसारी, रवि त्रिपाठी, संजीव सिंह, आफताब आलम, मुन्ना कुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, ज्ञानचंद गोंड़, जिला सूचना मंत्री, एहतेशाम जाफर मिंटू लारी, ज्ञानेश्वर बरनवाल, कार्यालय प्रभारी मस्तराज शर्मा, मसरूर रिजवी, संदीप कुमार सिंह, हनुमान वर्मा, सरफराज आलम, पप्पू राजभर, मोहन वर्मा, सुहेल, मेराज अली, आकाश शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकारों ने बधाई दी।