कुशीनगर, (मुन्ना राय)। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी (BJP District Vice President Diwakar Mani Tripathi) की माताजी स्व उर्मिला देवी (late Urmila Devi) की द्वितीय पुण्यतिथि (second death anniversary) उनके पैतृक गांव भेलेया चंद्रौटा (Bheleya Chandrauta) में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। लोगों ने स्व. उर्मिला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र और फल वितरित (Distributing Clothes and Fruits) कर सम्मानित भी किया गया।
सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद एक्स-4 मिशन पर नजर, पहली बार इस भारतीय को मिलेगा सुनहरा मौका
विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने स्व उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज के समय में जब बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में जीवन बिताना पड़ रहा है, ऐसे में माता-पिता की याद में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों की सेवा करना उनके संस्कारों को दर्शाता है।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामबृक्ष ने स्व उर्मिला देवी के धार्मिक जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक कुशल गृहणी होने के साथ ही पूजा-पाठ में नियमित रूप से संलग्न रहती थीं। सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक सीओ जोश, डॉ कन्हैया शर्मा, पंकज पाण्डेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र, अमलेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया।
विद्यार्थियों के सर्वागीर्ण विकास में एनईपी सहायकः प्रो प्रतिभा गोयल
इस अवसर पर सुरेश मणि त्रिपाठी, हरेश मणि त्रिपाठी, महेश मणि त्रिपाठी, सुधाकर मणि त्रिपाठी, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, सोनू, अजय उपाध्याय, दिनेश मणि त्रिपाठी, उमेश मणि उपस्थित रहे।