Breaking News

जेल में चिन्मयानंद को नहीं आई नींद

शाहजहांपुर। लॉ छात्रा के यौन शोषण तथा दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पहली रात सो नहीं सके। सामान्य बंदी की तरह रखे गए मालिश कराने के शौकीन चिन्मयानंद की रात यहां करवटें बदलते कटीं। काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद वह लेटे रहे।

स्वामी चिन्मयानंद जेल

जेल सूत्रों के अनुसार स्वामी चिन्मयानंद जेल की पहली रात उसे ठीक से नींद नहीं आई। जेल में काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद चहलकदमी करते रहे। यहां उनकी पहली रात मुश्किलों भरी कटी। चिन्मयानंद को देर रात तक नींद नहीं आई और वो करवटें बदलते रहा। जेल प्रशासन के मुताबिक रात करीब 10 बजे चिन्मयानंद सो गए। रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी आंख खुली। इसके बाद स्नान करने के बाद उन्होंने ध्यान किया। बाद में दलिया का नाश्ता किया। प्रशासन के मुताबिक चिन्मयानंद की हालत सामान्य है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। स्वामी चिन्मयानंद को जिला कारागार में सामान्य कैदियों की तरह बैरक में रखा गया है। शाहजहांपुर जिला जेल में चिमन्यानंद को सामान्य बंदियों की तरह रखा गया है। इसी जेल में उनके तीन विपक्षी भी बंद हैं। इस कारण जेल प्रशासन ने चिन्मयानंद की बैरक के बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है।
जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंद होने की वजह से यह नहीं बता सकते कि उनको कहा रखा गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

About Samar Saleel

Check Also

देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है ...