Breaking News

क्रिकेट के मैदान पर कब लौटेंगे धोनी, सामने आई ये जानकारी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धोनी कब टीम में वापसी करेंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। खबर की माने तो धोनी इस साल के नवंबर तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही छट्टी पर हैं। पहले वेस्टइंडीज दौरा और अब साऊथ अफ्रीका के सीरीज में भी धोनी के ना होने से सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या धोनी निली जर्सी में भारत के लिए फिर से खेलते दिखेंगे।

धोनी अगर नवंबर तक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है तो यह साफ हो गया है कि वो आगामी बांग्लादेश के भारत दौरे पर भी नहीं दिखेंगे। अगर दिसंवर में धोनी उपलब्ध होते हैं तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था।

भारत के पूर्व कप्तान धोनी 38 साल के हो गए हैं। ऐसे में यह कहा सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या धोनी आगे भारत के लिए और मैच खेल सकते हैं। भारतीय टीम मैनेजमैंट ने पहले ही साफ कर दिया है कि टीम अब युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत की तरफ देख रही है। कप्तान विराट कोहली ने भी पंत को नंबर चार के लिए पैरवी की थी। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीट टीम सही प्लेंइग-11 की खोज में है।कुछ समय पहले ही विराट कोहली के एक ट्वीट ने यह हवा दे दी थी कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने वाले हैं। हालांकि बाद में यह सिर्फ एक अफवाह साबित हुआ। बता दें कि रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी JSCA के चुनाव में अपना वोट नहीं कर पाए थे, दरअसल, धोनी को JSCA ने मेंबर नहीं बनाकर ऑनररी मेंबर बनाया था। नियम के अनुसार ऑनररी मेंबर ना तो चुनाव में अपना वोट डाल सकता है और ना ही चुनाव लड़ सकता है। धोनी के JSCA सदस्य नहीं बनाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। BCCI के एक्टिंग सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी पर चुनाव को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया जा रहा था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

IPL इतिहास में दूसरी बार होगा ऐसा कारनामा, मैदान पर उतरते ही बनेगा नया रिकॉर्ड

कुछ ही दिनों में IPL 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह इस टूर्नामेंट का ...