Breaking News

दीपिका पादुकोण के शादी की पहली सालगिरह पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब…

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल आज ही के दिन, इटली के लेक कोमो में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे और शादी के खूबसूरत बंधन में बंधकर एक नई शुरुआत की थी।

इस दौरान सभी का उत्साह अपने चरम पर था, क्योंकि सेरेमनी से जुड़ी सभी जानकारी को गोपनीय रखा गया था और प्रशंसक अपनी पसंदीदा जोड़ी के बारे में जानने के लिए इक्छुक थे। हमेशा एक दूसरे एक साथ रहने वाला यह पॉवर कपल, कईयों के लिए ‘कपल गोल्स’ है। ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने के चंद मिनटों के भीतर ही इंटरनेट पर शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। आज 14 नवंबर को, दीप-वीर अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न मना रहे है, ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं के तांता लगा हुआ है और प्रशंसक जमकर हैशटैग #DeepikaPadukone ट्रेंड कर रहे है।

अपने प्रशंसकों से अपनी ज़िंदगी के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अभिनेत्री को कुछ इस तरह मिल रही हार्दिक शुभकामनाएं-

https://twitter.com/shagirlytweets/status/1194862799035330560?s=20https://twitter.com/mimansashekhar/status/1194849068486279168?s=20https://twitter.com/SaraRanveer/status/1194900268137271296?s=20https://twitter.com/Shahalam413/status/1194898459716800512?s=20https://twitter.com/shwetarashmi67/status/1194898426871218176?s=20

 

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका जल्द मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। दीपिका की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी घोषणा अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की थी।

About Samar Saleel

Check Also

मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन के “शंकर” को नमन

@शाश्वत तिवारी आज शंकर सिंह रघुवंशी (Shankar Singh Raghuvanshi) की पुण्यतिथि। है। साल 1987 की ...