Breaking News

नागरिकता बिल को लेकर सड़क पर संग्राम जारी, गुवाहाटी में कर्फ्यू, असम जाने वाली उड़ानें रद्द

नागरिता संशोधन बिल दोनों संसद में पास हो गया है। मोदी सरकार इसे बड़ी कामयाबी मान रहा है। संसद में बिल पास हो के बाद भी सड़क पर इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। पूर्वोत्तर के राज्यों में इसके खिलाफ काफी प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर में चल रहे विरोध के बाद स्पाइसजेट, विस्तारा, इंडिगो ने असम जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया है।

नागरिकता बिल के पास होने के बाद सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन असम में हो रहा है। गुवाहाटी में राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है, जो गुरुवार रात 7 बजे तक जारी रहेगा। असम में छात्र संगठनों की अगुवाई में चल रहे प्रदर्शन में काफी तोड़फोड़ की गई थी। हीं कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे भारत के संसदीय इतिहास का काला दिन बताया है। दोनों सदनों से CAB को मंजूरी मिल जाने से अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है। राज्य सभा से भी CAB पारित हो जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में आज का दिन हमेशा गर्व से याद किया जाता रहेगा। लाखों शरणार्थियों को अब भारत की नागिरकता मिल जायेगी।

राज्यसभा में इस बिल को पारित कराने में आठ घण्टे तक गरमागरम बहस हुई, इसके बाद जाकर इस विधेयक को पारित कराया जा सका। सदन ने विधेयक को सिलेक्ट कमेटी को भेजे जाने के विपक्ष के प्रस्ताव और संशोधनों को खारिज कर दिया। विधेयक के पक्ष में 125 मत पड़े जबकि 105 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

इस बिल के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि- ‘आज का दिन भारत और उसकी करुणा और भाईचारे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है! खुशी है कि राज्यसभा में सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल पास किया गया। सभी सांसदों का आभार जिन्होंने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। यह विधेयक ऐसे कई लोगों की पीड़ा को दूर करेगा जिन्होंने वर्षों तक उत्पीड़न का सामना किया है।’

About Aditya Jaiswal

Check Also

टाइम मैगज़ीन की टॉप 100 सूची में ट्रंप और यूनुस को जगह मिली, लेकिन किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया

Time Magazine Top 100 Influential People List 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बांग्लादेश की अंतरिम ...