Breaking News

सीएए के समर्थन में उतरे हजारों नागरिक

मुजफ्फरनगर। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सीएए के समर्थन में जनसभा हुई, जिसमें हजारों नागरिक मौजूद रहें। इसके बाद शहर की सड़कों पर पदयात्रा निकाली
सभा में जिले के प्रभारी मंत्री चेतन सिंह चैहान ने कहा जो देश हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। देश में माहौल बदल दिया है। अराजकता फैला दी गई, जिसकी कोई वजह नहीं है। सीएए किसी के खिलाफ नहीं है। देश के 90 प्रतिशत लोग नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हैं। यह कानून नागरिकता देने वाला है ना कि छीनने वाला।

कांग्रेस की वरिष्ठ लीडर प्रियंका वाड्रा गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि एक नेता यहां आई थी। कुछ लोगों के घर गई, लेकिन सियाचिन में जो शहीद हुए उनके घर नहीं गई। यह निचले किस्म की राजनीति है। दंगाइयों से प्रदेश सरकार सख्ती से निपट रही है। उनकी संपत्ति से ही नुकसान की भरपाई होगी।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...