Breaking News

दरोगा से परेशान टेंपो चालक ने खुद को लगाई आग

मेरठ। पुलिस की वसूली से क्षुब्ध होकर टेंपो चालक ने रविवार की शाम को खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर शाम दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एक दारोगा पर जलाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और एसपी सिटी भी पहुंच गए। तहसीलदार ने बयान दर्ज किए। दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सोमवार को घटना के विरोध में मेट्रो प्‍लाजा के पास बागपत रोड पर ऑटो सड़क किनारे खड़े करके यूनियन ने हड़ताल कर दी है। ऑटो चालक इस मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलेखा पार्क कालोनी निवासी अश्वनी लोधी (27) टेंपो चलाता है। रविवार दोपहर वह मलियाना पुल के पास खड़ा था। आरोप है कि तभी ईरा मॉल चैकी प्रभारी राजदेव पूनिया आए और वसूली करने लगे। इसका अश्वनी ने विरोध किया तो उसका चालान काट दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
इससे क्षुब्ध होकर अश्वनी ने पास खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली। युवक को जलता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाई। तब तक वह काफी जल चुका था। उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सफदरगंज अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

बेटे की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक जाहिद बेग ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

भदोही:  बेटे की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने गुरुवार को सीजेएम ...