Breaking News

एक स्टूडेंट ने साथ पढ़ने वाली लड़की को मारी गोली , फिर खुद कर ली खुदकुशी, जाने हैरान कर देने वाली खबर

ग्रेटर नोएडा स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को खून-खराबा हो गया। यहां एक स्टूडेंट ने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। लड़का अमरोहा का रहने वाला था और लड़की कानपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लड़की को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद अनुज ने बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थाना दादरी के तहत शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ने वाले अनुज ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वह सोनगढ़ माफी थाना मंडी धनौरा धनोरा जनपद अमरोहा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि अनुज ने गोली मारने से पहले लड़की से डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की। इस दौरान दोनों गले भी मिले। इसके बाद अनुज ने पिस्टल से लड़की को गोली मार दी।

 

About News Room lko

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...