Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : नगर निगम की ओर से ज़ोन- 2 और 6 सहित ज़ोन- 7 और 8 में भी चला ज़ोरदार अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत ऐशबाग वार्ड में क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक कें एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य से जन जागरूक अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 1.2 ग्राम प्लास्टिक जब्त की गई, एवं रू0 800 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 अरूण कुमार चौधरी, जेडएसअ आशीष श्रीवास्तव कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-6: क्षेत्रान्तर्गत गढ़ीपीर खां वार्ड में कैम्पल रोड, मुख्य मार्ग व बालागंज में चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 300 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 1500 रु का जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 0.9 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू०-2000 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व संगीता गुप्ता जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा व विजेता द्विवेदी, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।


जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड विद्यावती तृतीय के पावर हाउस के आस पास, हिंदनगर के लोकबंधु हॉस्पिटल के आस पास प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 150 ग्रा0 प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू0 1500 शमन शुल्क वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 2.550 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 5800 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...