Breaking News

भाजपा के चारों स्तंभ ‘नारी, युवा, किसान और जवान’ आक्रोशित; सभी परेशान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को सांसद डिंपल यादव पहुंचीं। यहां उन्होंने जन संपर्क किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी नहीं दे पा रही है। पुलिस की नौकरी आई तो लेकिन वह भी जांच का विषय बन गई। क्योंकि, पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं हैं।

राहुल गांधी के बयान ‘यूपी के युवा रात में शराब के नशे में घूमते हैं’ पर कहा कि युवा बेरोजगार हैं। उनके पास काम नहीं है। वह हताश हैं। उनकी आशाएं धीरे-धीरे कम होती जा रहीं हैं। कहा कि बदायूं से धर्मेंद्र यादव के टिकट कटने और शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला है। आगे भी ऐसे बदलाव हो सकते हैं।

उन्होंने भाजपा सरकाीर को निशाने पर लिया। कहा कि एक तरफ जहां ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान की स्थिति बेहाल है। देश में किसान व जवान दोनों स्तंभों को सरकार ने बुरी तरह हिलाने का काम किया है। मुझे खुशी है कि आज अलायंस होने जा रहा है। यह अलायंस मजबूती के साथ सरकार का सामना करेगा। भाजपा फ्रंट में फेल नजर आ रही है।

कहा कि चार स्तंभों की बात हुई थी। नारी की, युवाओं की, किसानों की और जवानों की। आज कोई भी खुश नहीं है। सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है। हमारे गांव के किसान के बच्चे फौज में जाते हैं। उनके सामने भी समस्या है। 10 साल की केंद्र की सरकार ने गांव, युवा, देश की अर्थव्यवस्था सबको बर्बाद करने का काम किया है। सात वर्षों से उत्तर प्रदेश की सरकार बी इसमें शामिल है।

समाजवादी पार्टी शुरू से ही चाह रही थी कि गठबंधन हो, लेकिन थोड़ी देरी हुई है। इसके लिए सभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को बधाई देना चाहती हूं। गठबंधन आखिरकार अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच गया। आगे आप देखेंगे कि इसके परिणाम बहुत ही अच्छे होंगे। सभी लोगों का समर्थन मिलेगा।

About News Desk (P)

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...