Breaking News

झारखंड में सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, धर्मांतरण का बनाया दबाव, युवती ने दी जान

झारखंड में लव जिहाद (Love Jihad) का एक और मामला सामने आया है। शादी के बाद धर्मांतरण (Conversion) के दबाव में युवती ने आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने आरोपी पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

👉राहुल गांधी का हैरान कर देने वाला बयान , कहा मुस्लिम लीग पूरी तरह से है ऐसा…

झारखंड में सामने आया लव जिहाद का मामला

खलारी के मोहननगर उड़ियाधौड़ा में बुधवार रात नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने एक नाबालिग लड़के पर धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व ही शादी करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने गुरुवार को खलारी थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें लड़के पर धर्म छिपाकर शादी करने व धर्म बदलने का दबाव देकर खुदकुशी के लिए प्रेरित का आरोप लगाया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उस लड़की को मात्र 4 माह से जानता था और बच्चा उसका नहीं है। लड़की की पहले भी शादी हो चुकी है। हालांकि पहली शादी से परिजनों ने इनकार किया है।

👉15 साल की बहन ने घोंट ने दिया अपने भाई का गला, वजह जानकर चौक जाएँगे आप

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में लड़का नाबालिग पाया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

लड़की के पिता ने कहा कि 31 मई की रात लड़का उनके घर आया और बेटी से बात करने लगा। तभी बेटी ने उस लड़के से 2 वर्ष पहले खलारी के पहाड़ी मंदिर में शादी करने की जानकारी दी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि लड़का उनकी बेटी को फोन कर बुलाता था।

इसके बाद शारीरिक संबंध बनाता था। उनकी बेटी का 1 साल का बेटा भी है। धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बनाए जाने से लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...