Breaking News

एक अवार्ड शो में रणबीर ने किया था आलिया से प्यार का इजहार, अब इस दिन करेंगे एक-दूसरे से विवाह

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तभी से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आखिरकार अब इंतजार खत्म हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज के बाद दिसंबर में शादी करेंगे। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी को लेकर अपनी कोई टिप्पणी नहीं दी है। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘ब्रह्मास्त्र’ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की साथ में पहली फिल्म है।

पिछले साल एक अवार्ड शो में आलिया ने रणबीर के लिए प्यार का इजहार किया था। चर्चा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर में शादी के लिए सहमत हो गए हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है और कपूर-भट्ट परिवार जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। दोनों परिवार वाले अपने रिश्तेदारों को शादी के जश्न में शामिल होने के लिए कह दिया है। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ अरमान जैन के शादी के रिसेप्शन में पहुंची थी। तीनों ने एक साथ पोज दिया था। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले आलिया रणबीर के साथ ऋषि कपूर को देखने के साथ दिल्ली गई थी। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इंफेक्शन के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे।

18 दिसंबर को शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे। चर्चा है कि दोनों की शादी 18 दिसंबर, 2020 को मुंबई में होगी। पिछले साल उनकी शादी का एक कार्ड भी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि वह कार्ड फर्जी था। आलिया के पास बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें करण जौहर के पीरियड ड्रामा ‘तख्त’, पिता महेश भट्ट की ‘सड़क-2’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ शामिल हैं। वहीं रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद यश राज फिल्म्स की ‘शमशेरा’ की शूटिंग पूरी करेंगे।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...