Breaking News

औरैया : राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

औरैया। जिले की निवासी राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभ के चुनाव में पुनः फतह हासिल करने के लिए तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शाक्य बैल्ट व पिछड़े वर्ग में अपने जनाधार को और अधिक मजबूत करने के लिए सात माह पूर्व रासज्यसभा सदस्य बनायीं गयीं भाजपा नेत्री गीता शाक्य को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत स्तम्भ के रूप में खड़ा किया है।

भाजपा नेत्री गीता शाक्य का औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के गांव हमीरपुर में मायका है जबकि उनकी ससुराल इटावा में भरथना क्षेत्र के गांव रम्पुरा सिंहुआं में है पर उनकी राजनीतिक कर्म भूमि बिधूना क्षेत्र ही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत अपनी ससुराल से प्रधानी का चुनाव लड़ की थी और वह वर्ष 2000 से 2010 के बीच ग्राम पंचायत रम्पुरा सिंहुआं से प्रधान भी रहीं इसी दौरान बिधूना क्षेत्र में शाक्य मतों को प्रभावित करने के लिए वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें विधानसभा उप चुनाव लड़ाया था जिसमें उन्हें पराजय हांथ लगी थी जिसके बाद वह सपा छोड़कर वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो बिधूना क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा पर फिर पराजय हांथ लगी। लेकिन वह भाजपा में बनीं रहीं और संगठन में सक्रिय रूप से काम करतीं रहीं इस दौरान वह भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री व प्रदेश के मूल संगठन में मंत्री के पद पर रहीं। गीता शाक्य को 2017 के चुनाव में भाजपा से टिकिट का प्रवल दावेदार माना जा रहा था मगर चुनाव के अंतिम समय में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में शामिल हुए विनय शाक्य को मिल जाने पर उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बना दिया गया था।

गीता शाक्य की पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण को देखते हुए एवं शाक्य बैल्ट में पिछड़े वर्ग को प्रभावित करने के लिए पिछले वर्ष नवम्बर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में पुरस्कृत किया था, उसके मात्र सात माह बाद ही भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें पिछड़े वर्ग के बड़े नेता के रूप में तैयार किया है। महिला मार्चा की अध्यक्ष बनने के बाद श्रीमती शाक्य ने कहा कि प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी ने जोड़ने के लिए संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसके वह पूरी लगन और सक्रियता के साथ काम करेंगी और कहा कि 2022 में पार्टी की पुनः सरकार बनवाने में महिला मोर्चा का अहम रोल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शाक्य समाज व उन्हें बहुत सम्मान दिया है, प्रदेश का शाक्य समाज आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर इसका ऋण अदा करेगा। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...