चन्दौली। तेज तर्रार वक्तित्व से सकलडीहा के निवासी अविनाश यादव को अखिल भारत हिन्दू महासभा के सकलडीहा विधान सभा अध्यक्ष मनोनीत किया। अविनाश यादव ने अपने नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी और प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी एवं पूरे जिला कार्यकारणी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने, जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन पर चलते हुए चन्दौली जनपद में सशक्त पार्टी खड़ा करने एवं जिलाध्यक्ष आकाश सिंह की अध्यक्षता में रहकर सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपनी पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए निरंतर कार्य करते एवं अधिक लोगो को जोड़ कर शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उनके नियुक्ति पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बधाइयों का आना लगा रहा।
रिपोर्ट-अमित कुशवाहा