Breaking News

Avocado : स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद

कई तरह मिनरल युक्त Avocado एवोकाडो का सेवन करने की सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि यही एवोकाडो आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह स्किन की हर समस्या को सुलझाता है और हर स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस जरूरत है तो इसकी मदद से फेस पैक बनाने की। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो की मदद से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में−

Avocado का प्रयोग

एवोकाडो Avocado का प्रयोग स्किन के लिए लाभकारी है,अगर आपकी स्किन रूखी होने के साथ−साथ एक्ने प्रोन है तो आप इस मास्क का प्रयोग कीजिए। इसके लिए आप एक पके हुए एवोकाडो को अच्छी तरह मैश करें तथा अब इसमें एक टेबलस्पून शहद मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। अंत में इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी की मदद से धोएं। आप इस मास्क को सप्ताह में एक या दो बार अप्लाई कर सकती हैं।

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन की महिलाएं एवोकाडो और एग व्हाइट की मदद से अपना रूप निखार सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक अंडा तोड़कर उसका एग व्हाइट निकालें। अब इसमें एक पके हुए एवोकाडो का पल्प निकालकर अच्छी तरह मैश करें। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीबन बीस से पच्चीस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी की मदद से चेहरा वॉश करें। आप सप्ताह में इस पैक का इस्तेमाल करें और ऑयली स्किन की हर समस्या से निजात पाएं।

कॉम्बिनेशन स्किन

बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनकी स्किन कॉम्बिनेशन होती है। ऐसी महिलाएं सिर्फ रूखी या ऑयली स्किन प्रॉडक्ट इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर आपकी स्किन भी ऐसी है तो आप एवोकाडो व नारियल तेल की मदद से फेस पैक तैयार करके अप्लाई करें। इसके लिए एक पके हुए एवोकाडो को मैश करके उसमें एक टेबलस्पून वर्जिन कोकोनट ऑयल व एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीबन 15−20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आप इसे सप्ताह में एक या दो बार अप्लाई कर सकते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...