बराक ओबामा ने अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार किया इसका फायदा दोनों देशों के लोगों को पहुंचेगाा। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने भारत के साथ हमारे सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजूबत बनाने के अवसरों को महत्व दिया। और राष्ट्रपति को विश्वास है कि इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे कर अमेरिका के हित केवल एशिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सधते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ओबामा को इस काम को सफलतापूर्वक करने पर गर्व था। अमेरिकी लोगों के लिए भी इसमें महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हैं। प्रवक्ता ने कहा, श्श्दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के साथ आने और साथ काम करने पर इस क्षेत्र में सुरक्षा का भी लाभ पहुंचा है।’’ उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में आने वाले प्रशासन को बात करनी है। बराक ओबामा ने अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ एक ऐसा रास्ता तयार किया जिसके बारे में उनका मानना था कि इससे फायदा दोनों देशों के लोगों को पहुंचेगा।
Check Also
रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम: जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत, सऊदी अरब में तैयार हुआ मसौदा
जेद्दाः रूस-यूक्रेन युद्ध मामले पर इस वक्त सऊदी अरब से बड़ी खबर सामने आ रही है। ...