Breaking News

कर्नाटक चुनाव के बीच केरल पर बीजेपी की नजर, ईसाई परिवारों के घर पर पहुंचेंगे ये लोग

र्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी की नजरें केरल पर भी जमी हुई हैं। खबर है कि पार्टी दक्षिण भारतीय राज्य में सियासी राह बनाने के लिए मुस्लिम और ईसाई समुदाय के बीच पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। खास बात है कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा केरल में मौजूदगी दर्ज कराने में असफल रही थी।

कुरुक्षेत्र में बनेगा सरस्वती नदी का भव्य मंदिर, शुरू हुई तैयारी

केरल पर बीजेपी की नजर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा एक बड़े आउटरीच प्रोग्राम पर विचार कर रही है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता ईस्टर वीक के दौरान ईसाई परिवारों के घर पर पहुंचेंगे। खबर है कि 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले ईस्टर सन्डे पर 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता 1 लाख ईसाई परिवारों के घर जाएंगे। कहा जा रहा है कि बीते साल क्रिसमस वीक पर भी हजारों भाजपा कार्यकर्ता तोहफे लेकर ईसाई परिवारों से मिले थे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि आम लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ वाम दल और कांग्रेस की इस पर खास नजर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि इस पहल की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है। उन्होंने हैदराबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केरल में अल्पसंख्यकों के लिए ‘स्नेह संवाद’ आयोजित करने के लिए कहा था।

इसके अलावा 15 अप्रैल को विशु पर्व पर ईसाई परिवारों को दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के घर आमंत्रित किया जाएगा। ईसाई समुदाय के साथ-साथ भाजपा मुसलमान परिवारों की ओर भी देख रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ईद के मौके पर मुसलमान परिवारों के घर जाएंगे।

About News Room lko

Check Also

Lucknow University: 64 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और प्रशिक्षकों को मिला  CO एवं GC प्रशंसा पत्र 

लखनऊ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी, (64 UP Battalion NCC) लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत ...