Breaking News

भारत विकास परिषद ने आम सभा का आयोजन कर तैयार की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

● 5 मिनट का मौन रखकर दी गयी शाखा अध्यक्ष के स्मृतिशेष बहनोई को भावभीनी श्रद्धांजलि

लखीमपुर। भारत विकास परिषद (संस्कृति शाखा) लखीमपुर खीरी की आम सभा आज यहां स्थानीय मेला मैदान मार्ग पर संकटा देवी मंदिर के निकट संपन्न की गई। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एड आर्येन्द्र पाल सिंह ने की।

👉केदारनाथ धाम में अब फोटो-वीडियो या रील्स नहीं बना पाएंगे तीर्थ यात्री, लगा प्रतिबंध

स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई इस सभा का संचालन शाखा सचिव रुपाली शुक्ला ने किया। उपस्थित जनों ने वंदेमातरम के बाद परस्पर परिचय देते हुए आत्मीयता बढ़ाई। इस बीच शाखा अध्यक्ष श्री सिंह ने भारत विकास परिषद के कार्यो का उल्लेख करते हुए परिषद के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व सचिव श्रीमती शुक्ला ने पिछली कार्यवाही एवं उसकी पुष्टि की।

शाखा अध्यक्ष श्री सिंह ने शाखा कार्यकारिणी का परिचय देते हुए उनके दायित्वों के बारे में भी बताया। उन्होंने संस्कृति विकास एवं सेवा से जुड़े प्रकल्पों का निर्धारण कर अलग अलग पदाधिकारियों को दायित्व दिया। आगामी कार्यक्रमो की चर्चा के दौरान शाखा की महिला संयोजिका वर्षा सक्सेना ने सावन के पावन महीने में धार्मिक सेवा का प्रस्ताव रखते हुए कावड़ियों की सेवा के लिए शाखा की तरफ से एक दिवसीय शिविर लगाने की बात कही जिसका उपस्थित जनों ने खुले मन से स्वागत किया।

भारत विकास परिषद ने आम सभा का आयोजन कर तैयार की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

इसके अलावा महिला संयोजिका श्रीमती सक्सेना ने आगामी तीज महोत्सव में महिला प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता करवाने की बात भी कही जिस पर आम सहमति बनी। एनीमिया मुक्त भारत, महिला एवं बाल संस्कार शिविर, भारत जानों, सामूहिक विवाह, मोबाइल जागरूकता संगोष्ठी, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, प्रौढ़ संस्कार शिविर, पर्यावरण संरक्षण, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों पर चर्चा कर शाखा अध्यक्ष ने अलग अलग पदाधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी।

👉BSc छात्रों के लिए Food Chemistry की किताब का विमोचन

संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा शाखा लखीमपुर खीरी जिले की घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है-सचिव रुपाली शुक्ला, महिला संयोजिका वर्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष राजशेखर, सहसचिव निधि गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनीता शुक्ला, उपाध्यक्ष शिप्रा चानना, संगठन सचिव सांची माथुर, समन्वयक अनुज शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव। सभा में शाखा अध्यक्ष एड आर्येन्द्र सिंह के स्मृतिशेष बहनोई श्रधेय धर्मेंद्र प्रताप सिंह राणा (अलीगढ़ निवासी) की पुण्यात्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन रख शोक सभा आयोजित की गई।

शाखा की आम सभा में कार्यकारिणी के अतिरिक्त रंजना गुप्ता, मोनी पाण्डेय, आलोक शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, नारायण प्रकाश सक्सेना, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नवीन सक्सेना, ज्योति सिंह, पूर्णिमा इन्द्र, अनीता गुप्ता, अमिता पुरी, महजबीं, श्वेता मिश्रा, माला शास्त्री, विनीता त्रिपाठी, मंजू सक्सेना, डा सौरभ सहित दर्जनों शाखा पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के कुछ गणमान्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...