Breaking News

बिधूना: वरिष्ठ पत्रकार की चौथी पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि, व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया, खुले दिल के व्यक्ति थे बृजेन्द्र प्रताप

बिधूना। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं राज्य मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र प्रताप सिंह सेंगर की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर लोगों ने उनके पैतृक गांव सोहनी पहुंच कर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता ओंकार सिंह यादव ने कहा कि बृजेंद्र प्रताप सिंह खुले दिल के व्यक्ति थे। उनका गुस्सा छडिक होता था। वह किसी से दुराभाव नहीं रखते थे। प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने कभी किसी का दबाव बर्दाश्त नहीं किया। पत्रकार होने के साथ ही समाज के जागरूक व्यक्ति थे। उन्होंने शासन सत्ता से लेकर उच्च अधिकारियों से सहयोग लेकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा वह राजनीतिक सीमाओं से परे होकर व्यक्तिगत संबंधों को महत्व देते थे। डॉ प्रवीण कुमार सक्सेना ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पत्रों को संकलित किए जाने के साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा वह सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने बकेवर कांड का महानायक बताया। डाक्टर श्याम नरेश दुबे ने उनके साथ बिताए कई संस्मरण सुनाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री धीरेन्द्र सिंह गौर, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु गुप्ता, संजय सेंगर, सीएससी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह बैस, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, कुलदीप कठेरिया, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, पत्रकार मनोज शुक्ला, हरगोविंद सिंह सेंगर उर्फ धुन्नू, नीरज सिंह सेंगर, प्रतिमा लक्ष्मी जादौन, सचिन दिवाकर, विवेक गुप्ता, मेंटर पदम सिंह, शिवपाल सिंह राजावत आदि के अलावा स्वजनों में उनके भाई अनिल सिंह, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, भतीजे नीरज सिंह, पुत्र अवधेश सिंह पुत्री अनुपमा सेंगर आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...