Breaking News

उत्तराखंड: बुल्ली बाई एप मामले में सामने आई बड़ी खबर, मुंबई पुलिस के हाथ लगा एक युवक

बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने  कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है।

उक्त युवक दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। उक्त युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था। जिसमें एक युवती रुद्रपुर से और एक युवक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। वेस्ट साइबर पुलिस थाना मुंबई के उपनिरीक्षक अमर कामले ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात 1:30 से 2:00 बजे निंबूचौर में दबिश दी और युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया।रुद्रपुर से एक युवती गिरफ्तार चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में मंगलवार को मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया था।

बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष की 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो अपलोड किए गए हैं। इन फोटो पर उनकी बोली लगाई जा रही है। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद सोमवार को बेंगलूरु से एक युवक को गिरफ्तार किया था।  दिन बाद उसने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया था।

About News Room lko

Check Also

दिल्ली में हो रही रिमझिम बरसात, मौसम हुआ सुहाना; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ताजा बारिश हुई है। फिरोज शाह रोड पर बारिश में ...