Breaking News

देश से भी ज्यादा तेज Growth rate वाला राज्य बना बिहार

पटना। भारत का सबसे ज्यादा Growth rate वाला राज्य बिहार बन गया है। जिसकी रफ्तार देश की विकास दर 7.0 से 3.3 फीसदी ज्यादा है। इससे अब अंदाजा लगाया जा सकता है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार 10.3 फीसदी की दर से विकास कर रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोगों की आमदनी तेजी से बढ़ने के साथ उनके रहन-सहन के तरीकों में बेहतर विकास हुआ है।

पांच गुना घाटे में होने के बावजूद तेजी से Growth rate वाला ​बना बिहार

भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में अब बिहार का नाम सबसे आगे है। जहां पर विकास दर 10.3 फीसदी है। जबकि देश की विकास दर का राष्ट्रीय औसत 7.0 फीसदी की है। वर्ष 2015-16 में बिहार की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत की 31.6 फीसदी थी। जबकि वर्ष 2016-17 में यह बढ़कर 32.4 फीसदी हो गई है। साल 2011-12 के स्थिर मूल्य पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 3.2 लाख करोड़ था, जो वर्ष 2016-17 में बढ़कर लगभग 4.38 लाख करोड़ है। इसके आधार पर संभावना जताई जा रही है और इसके आधार पर प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 38546 रुपए हो सकती है। विधानसभा में पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण (2017-18) में विकास के सभी पैमाने बताये गये।

  • दो साल में पांच गुणा ज्यादा राजकोषीय घाटा होने के बावजूद भी बिहार का विकास तेजी से बढ़ा है।
  • बिहार के विकास पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार देश का लगातार रेवेन्यू सरप्लस वाला राज्य है।
  • वित्तीय वर्ष 2012-13 में राज्य का राजस्व अधिशेष 5101 करोड़ था।
  • वर्ष 2016-17 में बढ़कर 10819 करोड़ रुपए हो गया।
  • वहीं यह चालू वित्तीय वर्ष में बढ़कर लगभग 14556 करोड़ रुपए हो सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...