Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने नैशनल हैण्डलूम डे पर निकली जागरूकता रैली

• स्कूली बच्चों व स्टाफ के साथ कस्बे में निकली रैली

• खादी के प्रति लोगो को जागरूक करना रहा मुख्य उद्देश्य

रुरुगंज/औरैया। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर विकास खंड बिधूना के कस्बा रुरूगंज के एक स्कूल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ताओं, शिक्षाकाओं व बच्चों ने रैली निकाली। कस्बा में स्कूल तिराहे से शुरू हुई रैली मुख्य चौराहे से गुजरती हुई स्कूल पर ही समाप्त हुई। लोगो को खादी के प्रति जागरूक करना रैली का मुख्य उद्देश्य रहा।

भाजपा महिला मोर्चा ने नैशनल हैण्डलूम डे पर निकली जागरूकता रैली

भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कस्बा रुरूगंज के जनता इंटर कालेज में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाली। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सक्सेना व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान के नेतृत्व में निकाली गयी रैली स्कूल तिराहा से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए कस्बे और बस्ती से गुजर कर जनता इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई।

👉मच्छरों से बचाव और फाइलेरियारोधी दवा सेवन से ही बचेंगे फाइलेरिया से

रैली में भाजपा की महिला नेताओ और कार्यकर्ताओं के अलावा स्कूल की शिक्षाकाएँ और बच्चे शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य खादी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। लोगों को स्थानीय स्तर पर बनाये जा रहे उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए भाजपा महिला मोर्च ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें लोकल फार वोकल को बढ़ावा देकर खरीदारी के लिए अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा ने नैशनल हैण्डलूम डे पर निकली जागरूकता रैली

मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना

रैली को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सक्सेना ने कहा हथकरघा उद्योग से भारी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। भाजपा सरकार हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। महिलामोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश मे चार अगस्त से 12 अगस्त तक हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है।

👉विश्व हरकरघा दिवस : हथकरघा उद्योग को सशक्त और दुनियाभर में हैंडलूम की पहचान बनाना है मकसद

महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए ये पद यात्रा निकाली है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और हैण्डलूम को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रेमलता, मंडल अध्यक्ष सविता राजावत, सुलोचना प्रजापति, प्रधानाचार्या रानी कुशवाह, शिक्षका अंशिका व आशा पांडेय आदि उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...