Breaking News

चुनावों में भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chowdhary) ने कहा कि 2014, 2017, 2019, 2022 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के मिथ्यारोपों का जबाब जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर किया है। अब निकाय चुनावों और फिर बाद में 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर फिर से विजयी बनाएगी और विपक्षी दलों के मंसूबों पर पानी फेर देगी।

‘बेरोजगारी के दौर में युवा शक्ति कौशल और शिक्षा’

भूपेन्द्र चौधरी ने विपक्षी नेताओं पर जम कर हमला बोला. कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच का सामना कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं के पास केवल संवैधानिक संस्थाओं और आरोपों की जाँच करने वाली संस्थाओं पर आरोप लगाने के सिवा कोई और एजेंडा नहीं है। अपनी करनी को छिपाने के लिए ये नेता लगातार झूठे आरोपी की राजनीति का खेल खेल रहे हैं।

लेकिन ऐसा करने से उनके पाप नहीं छिप जाएँगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इसी मुहिम के नेता के तौर पर आगे आये हैं, लेकिन वे ऐसा करने से पहले अपने शासन को देखें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत नही किया है तो उसे किसी से भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआई से कराने में हीला हवाली हुई। यूपीपीएससी जैसी बेदाग़ संस्था जिसकी साख पूरे देश में थी को भी बदनाम कर दिया। ये वही समाजवादी पार्टी है जिसने राजभवन की गरिमा को भी तार-तार कर दिया था।

अधूरी सड़क पर अटका विकास का पहिया

श्री चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरपरस्ती में कैसे प्रदेश को लूटा गया, कैसे सरकार पोषित गुंडे प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालते थे। किस प्रकार घोटाले ही सुर्ख़यिँ बनते थे। उन्होंने घोटालों का नाम याद दिलाते हुए कहा कि खनन घोटाले के आरोपी तो सपा सरकार में मंत्री रहे उनके ख़लिफ़ अभी भी सीबीआई की जाँच चल रही है। जल निगम के भर्ती घोटाले में उनके चचाजान भी आरोपी हैं। नोएडा में ज़मीन आवंटन घोटाले में उनके पसंदीदा अफ़सर के ख़लिफ़ सीबीआई की जाँच चल रही है।

क्या अब प्यार और संबंध भी डिजिटल हो जाएंगे

यूपीपीएससी में हुए भर्ती घोटाले की जाँच भी सीबीआई के पास है। सपा शासनकाल में रिवर फ्रंट और जेपीएनआईसी घोटाला, लैपटॉप घोटाला, पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन में भी बड़ा घोटाला हुआ। पशुपालन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला समेत ऐसे घोटालों की संख्या अनगिनत है। जिसमें आरोपी या तो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं या सपा मुखिया के करीबी हैं।

सड़क विहीन गांव में विकास की धीमी गाथा

उन्होंने कहा कि अब जब सरकार निकाय चुनाव कराने की दिशा में सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा कर पूरे मनोयोग से आगे बढ़ रही है तो सपा प्रमुख को पच नहीं रहा है। एक बार फिर निकाय चुनावों में जानता समाजवादी पार्टी को पटखनी देने जा रही है। वे नहीं जानते जनता उनके भ्रम व छलावे को ठीक से समझती है।

About Samar Saleel

Check Also

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुर समेत नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, लगाए ये आरोप

बरेली:  बरेली की यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर हरीश नायक पर एक और मुकदमा ...