Breaking News

ब्रजेश पाठक का ह्यूमन वेलफेयर इक्वल जस्टिस संस्था ने गदा, फरसा व धनुष के साथ किया सम्मान

संस्था के सैकड़ों सदस्यों के साथ संस्था के संस्थापक हेमंत कुमार मिश्रा ने ब्रजेश पाठक को विजयी बनाने का लिया संकल्प

लखनऊ। कैंट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का रविवार को ह्यूमन वेलफेयर इक्वल जस्टिस संस्था ने गदा, फरसा व धनुष के साथ सम्मानित किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद संस्था के सदस्यों की उपस्थित में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने ब्रजेश पाठक को अपना समर्थन देकर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।

संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनैतिक पार्टी है, जिसमें सभी समुदायों का सम्मान रखा जाता है। प्रदेश की योगी सरकार ने जिस तरह से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है।

वही कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी लोगों की मदद में दिन रात जुटे रहे है। कोरोना से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग किया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष व उनके सदस्यों से मिले स्नेह से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह सदैव उनके दुखों में साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचितों के उत्थान की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही है। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इस मौके पर ह्यूमन वेलफेयर इक्वल जस्टिस संस्था के कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष उन्नाव अभिषेक मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखनऊ उमेश कुमार यादव, कुंवर प्रताप सिंह, अशोक यादव, रवींद्र चौहान, राघवेंद्र सिंह यादव, लालता प्रसाद रावत, अमन सेठ, अनिल द्विवेदी, सलमान, राम आसरे रावत, प्रमोद यादव बस्ती, रामसरन यादव समेत बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

देश में 10 स्थानों पर HC बेंच को लेकर विचार…आगरा के लिए खुशखबरी, कानून मंत्री ने कही ये बड़ी बात

आगरा:  आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग लेकर मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व ...