Breaking News

कैण्ट विधायक ने मनाया भाजपा का 41वाँ स्थापना दिवस

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज (6अप्रैल) यहाँ कैण्ट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कैण्ट विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार अन्तयोदय की विचारधारा पर चलते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास और जन कल्याण की योजनाएं पहुँचा रही है।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी शून्य से शिखर तक पहुँच सकी है। भाजपा सुशासन के मंत्र पर आगे बढ़ने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मूलमंत्र के चलते परिवार वाद और जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पार्षद और भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन के प्रसारण को भी कार्यकर्ताओं को सुनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र जितेन्दर सिंह, मंडल प्रभारी आलोक सिंह और मंडल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

दया शंकर चौधरी

About Aditya Jaiswal

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...