Breaking News

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कन्नौज की गौशाला का किया निरीक्षण

लखनऊ। उप्र. गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान को और अधिक गति प्रदान करते हुए बुधवार को आयोग के अध्यक्ष, प्रो. श्याम नन्दन सिंह ने राधे गोविन्द सुरतनापुर गौशाला समिति पो. उमरन, जनपद कन्नौज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि गौशाला में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सही प्रबंध किया गया है। गौशाला में लगभग 180 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी टैगिंग भी की गयी है।

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने निर्देशित किया गया कि गौशाला में उपलब्ध गोमय से विभिन्न प्रकार के गोमय उत्पाद बनाए जाने चाहिए। जैसे गोबर के लट्ठे, गोनाइल, गोमूत्र अर्क, दीपक, मूर्तियां आदि। आगामी त्योहार रक्षाबंधन एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोमय राखियां तथा गणेश जी की मूर्ति भी बनायी जा सकती हैं, जिससे गौशाला की आय में वृद्धि होगी। गौशाला की ऊसर जमीन पर जीवामृत बनाकर उसको उपजाऊ बनाया जाए एवं उसमें हरे चारे की उपज किये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के पश्चात् सर्किट हाउस, कन्नौज में आयोजित बैठक में आयोग अध्यक्ष ने जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा गौशालाओं के सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग विचार करें कि गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु क्या-क्या किया जा सकता है।

आयोग के अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारी से आग्रह  किया गया कि नर्सरी में पॉलिथीन के स्थान पर गोबर के गमलों का प्रयोग किया जा सकता है। सर्किट हाउस के परिसर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ पौधारोपण भी किया गया। निरीक्षण, बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, कन्नौज, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, कन्नौज, ग्राम प्रधान एवं राष्ट्रिय गौ उत्पादक संघ के सदस्य व पंचकव्य विशेषज्ञ डॉ. मोहित त्रिवेदी तथा भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...