Breaking News

चंदौली की बिटिया को भारत के संविधान क्लब दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

चन्दौली। युवा समाजसेविका सारिका दुबे (जोनल कोऑर्डिनेटर इंडियन रोटी बैंक महिला विंग) को तथा मोहम्मद आदिल को उनके समाज के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव से किए गए सेवाओं के लिए उन्हें *कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया* के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इंडिअन रोटी बैंक ने अपनी स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर कांस्टिट्यूशन क्लब में उत्सव 2021 का आयोजन किया।

इस उत्सव में संस्था के क्रियाकलापों से जुड़े देश के विभिन्न भागों से आये कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। यह संस्था समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तथा आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति तक भोजन पहुंचाने हेतु संकल्पित संस्था है, जिसकी शाखाएं 15 प्रदेशों के 87 जनपदों में विद्यमान है।

वहीं इस मौके पे सारिका दुबे ने कहा कि यह सम्मान उन भूखे तथा जरूरतमंद लोगों को समर्पित है जिन्हें वह निरंतर चाहे लॉकडाउन हो या अन्य दिन बिना रुके समर्पण भाव से सहयोग करती रही। और आगे भी वह इसी निष्ठा के साथ समाज के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान हमें गौरवान्वित तो करता ही है साथ ही साथ हमारे पंखों को एक उड़ान भी देता है और बहुत सारी जिम्मेदारियां भी लाता है जो कि समाज को हम से उम्मीद के रूप में है।

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर हरदोई से संस्था के संस्थापक विक्रम पांडेय जी द्वारा प्रारम्भ हुई इस संस्था के कार्यक्रम उत्सव 2021 में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री संजय सिन्हा (चीफ एडिटर) आज तक न्यूज़ चैनल ने कहा कि का एक छोटे से शहर से उठा एक सार्थक विचार का अखिल भारतीय स्वरूप देखना सभी कार्यकर्ताओं के लिए न सिर्फ गौरव का विषय है अपितु इसकी विचारधारा से जुड़ने वाले सभी आयोजको, संरक्षकों और संचालको के लिए उत्साहवर्धक भी है।

कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि श्री दीपक द्विवेदी (एडिटर) दैनिक भास्कर, ने रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पांडे को ‘रोटीमैन आफ इण्डिया’ कह कर संबोधित किया और कहा कि जिस देश के छोटे से शहर से सम्बंधित युवा अपनी सार्थक सोच के साथ उसे समूचे भारत में जन आंदोलन बनाये रखने की माद्दा रखता है उस देश के भविष्य के लिए बुजुर्गों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

विशेष उपस्थिति रेणुका त्यागी (डायरेक्टर) रक्षा मंत्रालय, श्रीमती शमीना शफीक (पूर्व सदस्य) महिला आयोग भारत सरकार, नवनीत कुमार राणा (IPS) (पूर्व डीआईजी) यूपी पुलिस, डॉक्टर उत्सव सिंह, प्रोफेसर (दिल्ली विश्वविद्यालय) अरुण हुड्डा (पूर्व अध्यक्ष) दिल्ली यूनिवर्सिटी का I

इस आयोजन के अवसर पर इसकी स्थापना के समय से इसे संरक्षण प्रदान कर रहे उत्तर प्रदेश के पी.सी.एस. अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय महिला कोआर्डिनेटर उपासना वैश्य, अनुशासहन समिति

उत्सव आयोजन का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति से जुड़ा वह गीत रहा जिसमें राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में आये कलाकारों ने सास्कृतिक विविधता में एकता की झांकी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रदेशों से आये उन कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र दिया गया जिन्होंने विगत वर्ष लाकड़ाउन के अवसर पर अपने अपने जनपदों में सराहनीय कार्य किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी आये हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के संस्थापक विक्रम पांडे ने यह संकल्प दोहराया कि हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में रोटी बैंक के रूप में ऐसे समर्पित कार्यसेवक तैयार करना है जो अपने शहर की अपरिहार्य जरुरत के रूप में पहचाने जाय, सभी कार्यकर्तागण आगामी वर्षों में नई ऊर्जा के सात नए समर्पण के साथ, नई ऊंचाइयों को छूने के लिए और अधिक समर्पण के साथ रोटी बैंक के इस आदर्श वाक्य को सार्थक बनाने के लिए संकल्पित होंगे। “इंडियन रोटी बैंक का सपना। भूखा न सोये कोई अपना।।”

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...