Breaking News

मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र, गोरखपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित भवनों एवं इकाइयों का लोर्कापण किया। एक दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

👉योगी का सनातन संदेश

विकास योजनाओं के लाभार्थियों को किट प्रदान कीं तथा टै्रक्टर की चाभी सौंपी। किसानों को उन्नत बीज, मृदा एवं अन्य तकनीकी जानकारी एक ही जगह प्राप्त हो इसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र को माध्यम बनाया गया है। यहां से किसान सब्जी व फल उत्पादन, मत्स्य पालन के साथ कृषि क्षेत्र की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। यह कृषि विज्ञान केन्द्र भारत सरकार की सहायता से शुरू किया गया है।
महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र वर्ष 2016 में किसानों को तकनीकी जानकारी देने एवं वैज्ञानिक पद्धति से किसानी करने के लिए शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा

पूर्वांचल में भी विभिन्न प्रयासों द्वारा कृषि को उन्नत किया जा रहा है। इसी क्रम में कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में मिट्टी की उर्वरता की माप के लिए मृदा हेल्थ कार्ड योजना लांच की थी। प्रधानमंत्री ने किसानों को उनकी उपज का सही लाभ प्रदान किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य को उपज की लागत का डेढ़ गुना दाम सुनिश्चित किया, जिससे किसानां की आय में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि द्वारा प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराकर कृषि एवं किसानों दोनों की समिद्ध के लिए कार्य किया।

👉योगी ने बताया आर्य समाज का महत्व

प्रदेश में 02 करोड़ 62 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। कृषि से किसानों का पलायन भी रुका है। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से उनकी आय को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कम लागत वाली कृषि पद्धति को अपनाने की जरूरत है। इसके लिए प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाये। जीरो बजट कृषि को आगे बढ़ाया जाये। इसमें रासायनिक उर्वरकों की जरूरत नहीं पड़ती जिससे किसान का पैसा बचेगा और उनकी समृद्धि का मार्ग बनेगा। प्राकृतिक खाद के इस्तेमाल से मृदा का स्वास्थ्य भी उत्तम होगा।

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में प्रदेश में 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। वर्ष 2017 से पूर्व इस मौसम में पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहता था। आज इन्सेफेलाइटिस समाप्ति की कगार पर है। इसे जल्द ही पूर्ण रूप से समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। यह एक सफलतम उदाहरण साबित होगा।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...