Breaking News

बनारस रेल इंजन कारखाना में स्वच्छता अभियान का आयोजन

बनारस रेल इंजन कारखाना में आज बरेका परिसर में स्थित सूर्य सरोवर कुंड और प्रांगण में प्रमुख मुख्य इंजीनियर संतोष शुक्ला, उप महाप्रबंधक विजय एवं जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा व्यापक निरीक्षण किया।

इस दौरान परिसर में फैले हुए कचरे एवं गंदगी को देखकर आम लोगों से गंदगी न फैलाने की अपील करते हुए जागरूक किया, साथ ही साथ साफ सफाई के महत्व को समझाया। इसके बाद बरेका प्रशासन द्वारा बृहद रूप से स्वतच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण सूर्य सरोवर एवं प्रांगण की साफ सफाई करायी गई।

इस अभियान में सिविल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि बरेका सिविल विभाग द्वारा नियमित रूप से सूर्य सरोवर एवं परिसर की साफ सफाई करायी जाती है।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विवि में निकाला गया कैंडल मार्च

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) लखनऊ में पहलगांव (Pahalgaon) में मारे ...