Breaking News

CM योगी ने दी केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

राम नाईक ने किया केशरीनाथ का स्मरण

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परम्पराओं और विधि के गहरे जानकार थे। श्री त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लगभग 12.30 बजे उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर 12.45 पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि दी और पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी सहित परिवारजनों को ढाढ़सा बंधाया।

निवेश का ग्लोबल प्रयास

उन्होंने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वह संसदीय नियमों, परम्पराओं और विधि के गहरे जानकार के साथ-साथ एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया जमकर डांस, 10 जनवरी को यहाँ एंटर होगी यात्रा

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी सहित कई लोग उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरान्त मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गये।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...