Breaking News

शीतलहर का कहर जारी, सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

अयोध्या/अम्बेडकरनगर। कोहरा के साथ साथ शीतलहर का कहर पिछले चार दिनों से जारी है। शहर व बाजारों में चहल पहल तो रहती है। वहीं ग्रामीणंचल में सुबह शाम सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार गलन भरी ठंड बढ रही है। सर्द पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड में इफाजा हो रहा है।

शीतलहर का कहर जारी, सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

रामनगरी में ठंड का व्यापक असर है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।फिर भी नवयुवकों में नववर्ष के आगमन पर लोगों में उल्लास कायम रहा है।

👉तीनों आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL, रोक लगाने की मांग

अयोध्या में मठ मंदिरों में श्रध्दालुओं ने पूजा अर्चना किया। श्रद्धालुओं सरयू में स्नान किया। उधर राम नगरी से अलग हुआ जनपद अम्बेडकरनगर में भी शीतलहर का कहर जारी है।

शीतलहर का कहर जारी, सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

नव वर्ष पर पौराणिक शिव बाबा पर सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। पूजा अर्चना की। ग्रामीणंचल में सड़कों पर सुबह शाम सन्नाटा पसरा रहता है। यहां भी ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

👉श्रम कानून का उल्लंघन करने पर नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस दोषी करार, छह महीने की जेल

बुजुर्गो का मानना है कि इस वर्ष बरसात के दिनों में बारिश कम हुई है। जिससे सूखी ठंड पढ रही है। बहुत साल ऐसा होता आया है। वर्ष 2000 में बारिश कम हुई थी। उस वर्ष भी जाड़े के दिन में व्यापक शीतलहर का कहर लोगों झेलना पड़ा था।

शीतलहर का कहर जारी, सर्दी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

आज दोपहर बाद एकाएक धूप निकलने से एक से दो घंटे गुनगुनी धूप निकल आयी। लोगों ने थोड़ी राहत महसूस किया। सुर्यास्त के पहले से ही गलन भरी ठंड पडने लगी। बुजुर्गों व छोटे बच्चों को सर्दी का कहर कष्टकारी साबित हो रहा है।

इस मौसम में बुजुर्ग व बच्चों ठंड से बचाना आवश्यक है। ठंड से बीमार होने की संभावना बनी रहती है। जबकि किसानों का मानना है कि ठंड से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचेगा। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...