Breaking News

मिशन शक्ति की अवधारणा

लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में पूरे नवरात्र तक चले मिशन शक्ति कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित बेबीनार का उद्घाटन प्रचार्या प्रो. धर्म कौर ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यांत पीजी कॉलेज में नवरात्र पर मिशन शक्ति पर उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्रतिदिन बेबीनार व मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के दो स्तर आयोजित किये गए। उन्होंने डॉ. आर के यादव, डॉ. बीबी यादव और विद्यार्थियों के योगदान को सराहनीय बताया। कहा कि कार्यक्रम की इस श्रृंखला का समापन हुआ है, लेकिन विद्यांत हिन्दू कॉलेज मिशन शक्ति के विचारों पर अमल जारी रखेगा। भविष्य में पुनः ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रो. धर्म कौर ने बालिकाओं से सीधा संवाद किया। कहा कि नारी उत्पीड़न ड्रेस से नहीं गलत मानसिकता से प्रेरित समस्या है। बालक बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मर्यादित व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए। बेबीनार में मिशन शक्ति अवधारण व उद्देश्य पर भी विचार विमर्श किया गया। कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने नवरात्र के सन्देश का उल्लेख किया। कहा कि देवता भी कठिन समय में देवी उपासना करते थे। यह सन्देश सभी के ये है। पुरुष बनाम महिला की अवधारणा दोषपूर्ण है। वस्तुतः दोनों एक दूसरे के पूरक है। इसी भावना के अनुरूप ही आचरण होना चाहिए। समाज में सनुशासन के साथ आत्मानुशासन भी होना चाहिए।

बेबीनार का संचालन रमेश कुमार यादव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी बी यादव ने किया। इसमें डॉ. अमित वर्धन, डॉ. ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ. आलोक भरद्वाज, डॉ. सौरभ पालीवाल, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. अंशु गुप्ता सहित अनेक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। डॉ. आर के यादव ने बताया कि मिशन शक्ति पर निबन्ध और स्लोगन लेखन का भी आयोजन किया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया जाएगा। इसके अलावा मार्शल आर्ट का ऑनलाइन अभ्यास भी कराया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

नगर आयुक्त ने किया एलएसए कंट्रोल रूम का निरीक्षण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज कलेक्शन पर दिया जोर

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ने गुरुवार को लखनऊ स्वच्छता अभियान ...