Breaking News

CM नम्बर वन बनने पर योगी को बधाई

कुछ दीन पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित टाइम मैगजीन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा में तथ्यपरक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया गया था कि योगी आदित्यनाथ ने कोरोना आपदा प्रबंधन में विकसित देशों को बहुत पिछले छोड़ दिया था। इसके पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसी प्रकार की रिपोर्ट जारी की थी। उसने विकसित देशों को योगी आदित्यनाथ के मॉडल से प्रेरणा लेने की नसीहत दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक अवसरों पर योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर चुके है। करीब दो दिन पहले ही उन्होंने एक वर्चुअल कार्यक्रम में भी यह कहा था। उनका कहना था कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है। राष्ट्रीय स्तर पर विकास कार्यों में उत्तर प्रदेश ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी योगी आदित्यनाथ को नम्बर वन सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तुलना में उत्तर प्रदेश ने बेहतर तरीके से कोरोना पर नियंत्रण पाया।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मजदूरों की ही चिंता नही की बल्कि बाहरी राज्यों के मजदूरों की भी चिंता कर उन्हें उनके घर भेजा। देश के सर्वे में पीएम मोदी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। तो उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी ने भी उनका हाथ बंटाया है।

ऐतिहासिक उपलब्धियां

जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बताया। पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। तीन तलाक,तीन सौ सत्तर जैसे मुद्दों को छूने का लोगों साहस नहीं था। नरेंद्र मोदी ने इच्छाशक्ति दिखाई। तीन तलाक पर प्रतिबंध लगा,अनुच्छेद तीन सौ सत्तर समाप्त किया गया। इसी प्रकार नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। जिससे पाकिस्तान
बांग्लादेश अफगानिस्तान के उत्पीड़ित बन्धुओं को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हुआ।

सुशासन की स्थापना

भाजपा की सभी सरकारें सुशासन के प्रति समर्पित रहती है। क्योंकि यही उनकी विचार धारा है। भाजपा इसी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को साकार करने का काम भाजपा ने ही किया। उसकी सरकारें अनवरत इस दिशा में प्रयास कर रही है। भाजपा समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात करती है। उनको मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास करती है। इसके लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।

कांग्रेस के लोग जब रिवोल्यूएशन की बात करते थे भाजपा इवेल्यूएशन की बात करती थी। वामपंथी पेट की भूख को बड़ा बताते है। वह मानते हैं कि भूख मिटने से संतुष्टि मिलती है लेकिन जहां शरीर, मन,बुद्धि एकात्म के साथ आगे बढ़ती है वहीं सम्पूर्ण संतुष्टि मिलती है। यही एकात्म मानववाद है। इसी में अंत्योदय विचार समाहित है। इसी के अनुरूप नरेंद्र मोदी सरकार ने चालीस करोड़ लोगों के जनधन खाते खुलवाए। पहले यह लोग बैंकिंग सेवा से बंचित थे।

उज्ज्वला और निर्धन आवास योजनाएं संचालित की गई। देश खुले में शौच से मुक्त हो गया। भाजपा सरकार ने घर घर बिजली पहुंचाई। आठ करोड़ गैस कनेक्शन दिए। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि योजनाओं के एक रूपये में पन्द्रह पैसा गरीबों तक पहुंचता था। आज पूरा पैसा सीधे लोगों के खातों में पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने सही समय पर फैसला लिया और आज हम कोरोना से कम प्रभावित हुए।

विपक्ष पर हमला

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर जम कर निशाना लगाया। कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हर पार्टी परिवारवाद और जातिवाद की चपेट में है। ऐसी पार्टियों में पिता अपनी गद्दी बेटे को सौंपते हैं लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं है। भाजपा में साधारण परिवार से आने वाले लोग प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं। भाजपा परिवार नहीं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की ताकत अमूल्य है। यह परिवर्तन लाने का माध्यम बनती है।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...