Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

औरैया। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ दिबियापुर नगर में एक पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर हाथ में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस किए जाने की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारे भी लगाये।

शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित व प्रदेश प्रवक्ता मनोज सक्सेना ने कहा कि भाजपा शासनकाल में मंहगाई चरम पर है। अन्य वस्तुओं की मंहगाई से संबंधित उपभोक्ता प्रभावित होते हैं लेकिन डीजल व पेट्रोल की मंहगाई से सभी प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मत के बावजूद देश में डीजल व पेट्रोल की मंहगाई मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन सफल न हो इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को गिरफ्तार करवा लिया लेकिन इससे कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवबीर दुबे ने कहा कि योगी पुलिस के दम पर सरकार चला रहे हैं वह चाहे जितनी पुलिस लगा लें कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेंगी। धरना प्रदर्शन में उक्त के अलावा एहसान मोहम्मद, शोभित त्रिपाठी, नवाब सिंह, विक्रम, रोहित दिवाकर, पूर्व सभासद प्रदीप चौधरी उर्फ बंटी, नसीम खा, कुलदीप दुबे, योगेन्द्र दुबे, संदीप पाल, सूनील तिवारी, प्रदीप राजपूत आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

वही धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर रमेश यादव व सीओ सदर सुरेंद्रनाथ भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों से धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा लेकिन कांग्रेसी नहीं माने और शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन करते रहे बाद में अधिकारीगण ज्ञापन लेकर मौके से चले गए। वहीं कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने एक अन्य पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया और डीजल पेट्रोल की‌ कीमतें कम किए जाने का जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...