Breaking News

जारी रहा कोरोना परीक्षण

लखनऊ। जिला प्रशासन और गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से चल रहा कोरोना परीक्षण अभियान आज भी जारी रहा। आज गोवर्धन पार्क विशाल खण्ड 3 और हनुमान मंदिर विराम खण्ड 5 में परीक्षण कैम्प लगाया गया। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि परीक्षण में झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को भी शामिल किया जा रहा है।

इसके साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर अजय सिंह पूर्व आई एएस,अजय उपाध्याय पूर्व आईएएस,रूप कुमार शर्मा,बी एल तिवारी,अभिषेक शुक्ला, आलोक मिश्रा, अर्चना, ओम अग्रवाल, राकेश जेटली, आर एस मिश्रा, सी एस नायर, दया शंकर तिवारी, संजय यादव, संजय दीक्षित मनोज मिश्रा, बी आर सिंह उपस्थित रहे।

विराम खण्ड कैम्प में इकहत्तर लोगों के टेस्ट हुए,जिनमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कैम्प में आने वालों को गिलोय,लेमन ग्रास तुलसी आदि के पौधे प्रदान किये गए।

About Samar Saleel

Check Also

अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला में बोले सीएम योगी- सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं लोकमाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान (Ahilya Bai Holkar ...