Breaking News

‘कूल स्मार्ट फैन’ बना भरोसे का प्रतीक, केन्ट आरओ के बाद प्योर वॉटर मैन ने पंखों की दुनिया में भी बिखेरा जादू

केन्ट आरओ के संस्थापक महेश गुप्ता की यात्रा प्रेरणादायक रही है। आरओ से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद अपने अनुभव व नवाचार को उन्होंने पंखों की दुनिया में भी आजमाया और लेकर आए कूल स्मार्ट फैन्स। आइए हम उनकी सफलता की कहानी और कूल स्मार्ट फैन्स की खासियत के बारे में जानते हैं।

सुंदरता और नवाचार के कारण लोगों को आकर्षित कर रहे कूल स्मार्ट फैन्स
महेश गुप्ता का नाम सुनते ही शुद्ध पानी का ख्याल आता है। केन्ट RO सिस्टम्स की सफलता के बाद अब वह लेकर आए हैं एक नई क्रांति -“कूल” स्मार्ट फैन्स। उनकी सोच ने इस बार गर्मी से राहत और बिजली की बचत का बेहतरीन उपाय पेश किया है। “प्योर वॉटर मैन” के नाम से मशहूर महेश गुप्ता ने अब पंखों की दुनिया में भी अपना जादू बिखेर दिया है। “कूल” स्मार्ट फैन्स अपनी सुदंरता और नवाचार के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

सजावट बढ़ाने के साथ-साथ बिजली भी बचाते हैं कूल स्मार्ट फैन्स
महेश गुप्ता ने अपने अनुभव और दूरदर्शी सोच से कूल स्मार्ट फैन्स की एक नई रेंज पेश की है। ये पंखे न केवल घर की सजावट को बढ़ाते हैं बल्कि ऊर्जा की बचत भी करते हैं। कूल स्मार्ट फैन्स में आपको विभिन्न स्वीप साइज़ और ब्लेड्स का विकल्प मिलता है, जो हर घर की आवश्यकता को पूरा करते हैं।

डिजाइन और फिनिशिंग के मामले में हर घर के लिए परफेक्ट
कूल स्मार्ट फैन्स की डिजाइन और फिनिशिंग उन्हें खास बनाती है। सिल्वर, गोल्ड, कॉपर और टीक जैसी रंगीन फिनिशिंग के साथ ये पंखे हर सीलिंग की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। चाहे आप तीन ब्लेड वाला पंखा चुनें या 8 ब्लेड वाला, हर पंखा अपने आप में अनूठा है।

विविधता और कार्यक्षमता का मेल हैं कूल स्मार्ट फैन्स
कूल फैन्स केवल सीलिंग फैन्स तक सीमित नहीं हैं। पेडस्टल, दीवार, टेबल के पंखों और डेजर्ट कूलर की भी बड़ी रेंज उपलब्ध है। गर्मी हो या सर्दी, कूल के पंखे हर मौसम में आरामदायक माहौल प्रदान करते हैं। रिवर्स मोड, IoT एनेबल्मेंट, वॉयस/एलेक्सा कंट्रोल और स्मार्टफोन ऑपरेशन जैसी सुविधाओं के साथ ये पंखे किसी भी आधुनिक घर के लिए एकदम सही हैं।

About News Desk (P)

Check Also

वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट की खबर, S&P 500 के लिए 18 महीनों में सबसे खराब रहा यह सप्ताह

दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार से बड़ी खबर सामने ...