Breaking News

यूपी में बेकाबू है अपराध: पंजाबी सिंह

सताँव/रायबरेली। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह (पंजाबी सिंह) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर हैं, लेकिन सरकार अपराधियों के समक्ष लाचार नजर आ रही है।उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तुरन्त जुट जाँय। पंजाबी सिंह शुक्रवार को गुरुबख्शगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हरचन्दपुर विधान सभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि कार्यकारिणी गठित होने के बाद यह पहली बैठक थी।

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कृपा शंकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।सपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान व खीरों ब्लाक प्रमुख उमाशंकर यादव ने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ाने के अलावा और कोई काम नहीं किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य चंद्रराज सिंह पटेल, महासचिव राम बहादुर पासवान, कुलदीप यादव, अमित, पवन पासवान, रामप्रकाश लोधी, शिवकरण चौधरी व विधानसभा सचिव राजेंद्र लोधी व ओम प्रकाश यादव ने भी अपने विचार रखे। सपा के सतांव ब्लाक अध्यक्ष सरयू प्रसाद कोरी, खीरों अध्यक्ष डॉक्टर संत लाल यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर संतराम यादव, अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद रईस व जमुना यादव आदि अनेक समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...