Breaking News

निर्वाचन क्षेत्र में रक्षामंत्री

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क संवाद रखने के प्रति सजग रहे है। इस मामले में वह अटल बिहारी वाजपेयी की परंपरा को कायम रखे हुए थे। लेकिन कोरोना आपदा ने इसमें कई महीनों के व्यवधान उतपन्न किया। प्रत्यक्ष रूप से लखनऊ के लोगों से मिलना संभव नहीं था। फिर भी इस अवधि में राजनाथ सिंह ने वर्चुअल संवाद बनाये रखा।

लॉक डाउन में उनके द्वारा जरूरतमन्दों को राशन किट वितरण हेतु भेजी जा रही थी। अनेक संस्थाओं को भी उन्होंने इसके लिए प्रेरित किया था। यहां के जिम्मेदार लोगों से वह लगातार जरूरतमन्दों की जानकारी लेते रहते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने फ्लाई ओवर का वर्चुअल लोकार्पण किया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं इस समारोह के लिए लखनऊ में मौजूद रहना चाहता था।

लेकिन कोरोना संकट के कारण ऐसा हो नहीं सका। इसलिए वर्चुअल लोकार्पण किया जा रहा है। अंततः वह समय भी आ गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजनाथ सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले रक्षा मंत्री का काफिला आउटर रिंग रोड पर पहुंचा। यहां उन्‍होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

इसके बाद रक्षा मंत्री किसान पथ के रेल ओवर ब्रिज पर रुके। यहां विधायक अविनाश त्रिवेदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रेलवे अधिकारी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एसएन सप्रा ने रक्षा मंत्री को रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से निकलने वाले ट्राई को लेकर दी जानकारी। रक्षा मंत्री ने ग्यारह किलोमीटर के किसान पथ का भी निरीक्षण किया। लखनऊ में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं।

कई प्रोजेक्ट शीघ्र ही पूरे होने जा रहा है। राजनाथ सिंह किसान पथ के अलावा टेढ़ी पुलिया, लालकुआं,मीना बेकरी फ्लाईओवर सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उनको दिशानिर्देश दिए। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने मुलाकात की।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर हंगामा; भाजपा ने सरकार को घेरा, सत्ता दल ने किया पलटवार

बंगलूरू: हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी ...