Breaking News

विकास उत्सव का आधार

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर कार्यवृत्त जारी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी इस परम्परा को जारी रखा। सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भी उन्होंने प्रदेश की जनता को अपने कार्यों से अवगत कराया था। इसमें भविष्य की कार्ययोजना भी शामिल थी। साढ़े चार वर्षों की अवधि में बड़ी संख्या में योजनाएं पूरी हुई। अनेक योजनाएं अगले कुछ समय में पूरी हो जाएंगी।

कई योजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित है। जब कोई सरकार अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करती है,तब स्वभाविक रूप से पिछली निशाने पर आ जाती है। योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों मुद्दों पर मोर्चा संभाला। उपलब्धियों के दौरान पिछली सरकारों से तुलनात्मक ब्यौरा भी सहज रूप से चलता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों ने पूरे देश व दुनिया में प्रदेश के प्रति नजरिए को बदला है। राज्य सरकार प्रदेश की छवि में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल हुई है। माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित अठारह साई करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्तियां जब्त अथवा ध्वस्त की गईं। साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। सभी प्रमुख त्योहार,धार्मिक जुलूस,मेले आदि सकुशल सम्पन्न हुए। महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है। इसका तृतीय चरण संचालित किया जा रहा है।

 महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना इत्यादि योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार की पेंशन,छात्रवृत्तियां, किसानों को अनुदान, उनकी उपज की खरीद का भुगतान सहित सभी सरकारी सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत नौजवानों,गरीबों, महिलाओं व किसानों सहित अन्य लाभार्थियों को डीबीटी की गई। यह धनराशि लगभग पांच लाख करोड़ रुपए है। इस व्यवस्था में बिचौलियों और दलालों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसानों से बड़े पैमाने पर उनकी उपज की खरीद एमएसपी के तहत की जा रही है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अन्तर्गत प्रदेश के पन्द्रह करोड़ लोगों को नवम्बर तक के लिए प्रति माह प्रति यूनिट पांच किलोग्राम अतिरिक्त निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे जरूरतमन्द जो भारत सरकार की योजनाओं की पात्रता के दायरे में नहीं आ रहे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से योजना संचालित कर लाभान्वित कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश पूर्वांचल एक्सप्रेस वे,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे,गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे,बलिया लिंक एक्सप्रेस वे,बलिया एक्सप्रेस वे,गंगा एक्सप्रेस वे इत्यादि शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों को दो लेन सड़क मार्गों राज्य मुख्यालय से जिला मुख्यालय की सड़कों को फोर लेन किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर बड़े व लघु सेतुओं का निर्माण कराया जा रहा है। एयर कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में इस समय दस नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। पांच अन्तर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट हैं।

कानपुर और मेरठ शहरों में इस वर्ष के अन्त तक मेट्रो रेल सेवा संचालित होने लगेगी। प्रदेश में सात नए विश्वविद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। पचास नए महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। फर्जी राशन कार्डाें को निरस्त कराकर वास्तविक पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये गये। अस्सी हजार राशन दुकानों को पीओएस से जोड़ा गया। प्रत्येक गरीब अपने गांव में अथवा देश के किसी कोने में राशन प्राप्त कर सकता है। तकनीक के प्रयोग से गरीब को राशन मिलने के साथ ही बारह सौ करोड़ रुपये की सालाना बचत हो रही है। योग आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में चीनी मिलों को बन्द कराया गया। वर्तमान राज्य सरकार ने बन्द चीनी मिलों को चालू कराया। यहां तक कि कोरोना काल में सभी एक सौ उन्नीस चीने मिलें कार्यरत रहीं। गन्ना किसानों को अब तक सर्वाधिक भुगतान किया गया है। एमएसपी के तहत किसानों से उनकी उपज की खरीद में ई पॉप सिस्टम के उपयोग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। इस समय उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार की चवालीस योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों के मुख्यमंत्रियों में स्वयं के आवास बनाने हेतु होड़ लगती थी। अब गरीबों को आवास बना कर दिए जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर बयालीस लाख से अधिक आवास गरीबों के लिए निर्मित करवाए। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो करोड़ इकसठ लाख व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला योजना में एक करोड़ छप्पन लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए, वहीं सौभाग्य योजना में एक करोड़ अड़तीस लाख से अधिक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत छह करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा कवर तथा तीन करोड़ प्रवासी निवासी श्रमिकों को दो लाख रुपये सामाजिक सुरक्षा गारण्टी दी गई है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ढाई करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सैंतीस हजार करोड़ रुपए से अधिक हस्तान्तरित किया गया है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से आठ लाख अस्सी हजार स्ट्रीट वेण्डर्स लाभान्वित हुए हैं। दशकों से लम्बित बाणसागर सिंचाई परियोजना को पूर्ण किया गया। पहाड़ी बांध, बण्डई,जमरार,पहुंज मौदहा,लहचुरा,गुण्टा, रसिन बांध परियोजनाएं एवं जाखलौन पम्प प्रणाली पूर्ण की जा चुकी हैं। तरकुलानी रेगुलेटर परियोजना का लोकार्पण किया जा चुका है। बारह अन्य सिंचाई परियोजनाएं पर कार्य प्रगति पर है। सिंचाई परियोजनाओं पर किए गए कार्यों को प्रदेश में पौने चार लाख से अधिक हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश का एमएसएमई सेक्टर समाप्त हो रहा था। साढ़े चार वर्षों के प्रयासों से यह सेक्टर से प्रति वर्ष एक लाख इक्कीस हजार करोड़ रुपए का निर्यात कर रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट के एक नये हब के रूप में देश में विकसित हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त चार लाख अड़सठ हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मूर्तरूप दिया गया है। तीर्थाटन व पर्यटन क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है।

प्रयागराज कुंभ का सफल आयोजन हुआ। इसमें अनेक विश्वस्तरीय कीर्तिमान कायम हुए। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्मांण चल रहा है।। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या में दीपोत्सव,मथुरा में कृष्णोत्सव,वाराणसी में देव दीपावली तथा बरसाना में रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की स्थापना की गई है। विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद तथा श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद के गठन का निर्णय भी सरकार ने लिया है। योगी आदित्यनाथ ने काशी में कहा कि सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा काशी के सीर गोवर्धन में रविदास मंदिर के सुंदरीकरण व विकास का कार्य किया जा रहा है। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव तथा श्रंगवेरपुर में निषादराज की स्मृति में भव्य स्मारक स्थापित किए जा रहे हैं। डाॅ आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लखनऊ में बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति, जनजाति,वंचितों, पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। इन योजनाओं ने पिछड़ों वंचितों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...