Breaking News

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी एकता पर कसा तंज, कहा 2024 में पीएम मोदी होंगे राजा

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को विपक्षी एकता पर तंज करते हुए कहा कि जंगल में कितने भी जानवर एकजुट हो जाएं, राजा शेर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजा साबित होंगे और कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे पाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी एकता पर कसा तंज

इस सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने विपक्ष की 23 जून को पटना में होने वाली रैली के बारे में बोला। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां पटना में रैली की योजना बना रही हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास साल 2019 के चुनाव से पहले भी हुआ था। तब 55 से कुछ कम नेताओं ने एक विशाल रैली में मंच साझा किया था।

👉योगी सरकार का बड़ा प्‍लान, यूपी में निवेशकों को अब आसानी से मिलेगी जमीन, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

लेकिन नतीजों में कांग्रेस को केवल 48 सीटें ही मिली थीं। फडणवीस ने कहा कि जंगल में यह मायने नहीं रखता कि जानवर कितने एकजुट हैं। वह शेर का शिकार नहीं कर सकते। जंगल पर राज शेर ही करता है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह मोदी राजा हैं। यह मायने नहीं रखता कि विपक्ष उनके सामने कितना एकजुट है। वह मोदी को हरा नहीं सकता। हालांकि बाद में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसको गलत नहीं समझा जाना चाहिए। मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि विपक्ष जानवर है।

साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा अगले चुनाव में 303 सीटों का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। वह नागपुर में एक पार्टी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन कांग्रेस से निष्कासित आशीष देशमुख को भाजपा में शामिल करने के सिलसिले में बुलाया गया था।

About News Room lko

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...