Breaking News

ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि आज ज़िला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने किया।

ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

बैठक में राजधानी लखनऊ के सभी सम्मानित व्यापारी नेता एवम् कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान अपने विचार रखते हुए अजय त्रिपाठी मुन्ना ने ज़िलाधिकारी महोदय से कहा कि सरकार के मनसा के अनुरूप उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी विभागों में उद्यमियों व्यापारियों के काम को प्राथमिकता दिया जाय जिससे राजधानी लखनऊ का उद्योग और व्यापार तेजी से बढ़ सके। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने उद्यमियों व्यापारियों के साथ थाने स्तर पर प्रत्येक माह बैठक करने का सुझाव भी ज़िलाधिकारी महोदय को दिया।

ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

अजय त्रिपाठी मुन्ना ने शाम को बाज़ार के समय विशेष रूप से सर्राफ़ा बाज़ार एवम् घने बज़ारो में पुलिस गस्त को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने उद्यमियो व व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस भी प्राथमिकता के आधार पर जारी करने का भी अनुरोध किया।

👉ISRO में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का तरीका और सैलरी, जानिये इस लेख में

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि डंडाहिया बाज़ार की ख़राब लाइटों को तत्काल बदलकर नया लगाया जाय। रितेश गुप्ता ने राजधानी वासियों को जाम के कारण हो रही परेशानियों से तत्काल छुटकारा दिलाने का भी अनुरोध किया।

ज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न

आज की बैठक में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज ख़ान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज साहू, महानगर उपाध्यक्ष श्रीकान्त वर्मा, आनंद द्विवेदी, सोनू शर्मा, मो आरिफ़ स्माइली, ज़हीर राइनी, अजय अवस्थी बंटी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...