Breaking News

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 53वें सलाना समागम पर सजा दीवान

लखनऊ। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी का 53वां सलाना समागम गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिन्डोला लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।

भगवान श्री राम की कुलदेवी मां बडी़ देवकाली करती हैं हर मनोकामना पूरी 

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 53वें सलाना समागम पर सजा दीवान

इस अवसर पर प्रातः 6.30 बजे सुखमनी साहिब के पाठ के उपरान्त रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने अपनी मधुरवाणी में आसा की वार का अमृतमयी शबद कीर्तन गायन किया। सतपाल सिंह मीत ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे रागी जत्था भाई करनैल सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर साहिब वालों ने सुखमनी सुख अमृत प्रभु नामु भगत जना कै मनि बिस्राम। हरि की बडीआई देखो संतहु हरि निमाणिआ माण देवाए” शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया।

Please watch this video also

कथावाचक ज्ञानी बलविंदर सिंह देहरादून वालों ने गुरू ग्रन्थ साहिब में दर्ज बाणी सुखमनी साहिब का कथा व्याख्यान करते हुए दिल को छू देने वाले विचार व्यक्त किये। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के सदस्यों एवं केकेएनएस गुरमत संगीत एकेडमी के बच्चों ने भी इस अवसर पर शबद कीर्तन गायन किया।

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 53वें सलाना समागम पर सजा दीवान

लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के सदस्यों द्वारा 53वां गुरमति समागम मनाए जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। सोसाइटी के सदस्यों ने रागी जत्थे एवं कथावाचक को गुरु घर का सम्मान सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार मनमीत सिंह बजाज ने आई संगतों का आभार व्यक्त किया।

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 53वें सलाना समागम पर सजा दीवान

हरबिलास बाल चिकित्सालय द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथिरेपी कैम्प का आयोजन किया गया। समाप्ति के उपरांत सिक्ख यंग मेन्स एसोसिएशन की देखरेख में दशमेश सेवा सोसाइटी के संचालक इंद्रजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह जसमीत सिंह, अमनप्रीत सिंह तथा अन्य सदस्यों एवं खालसा इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा गुरु का लंगर वितरित किया गया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद में छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र एवं अन्य विभाग की 45 छात्राओं ने विभागाध्यक्ष मेजर ...