Breaking News

क्या आप जानते हैं चुकंदर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में, यहां पढ़े

चुकंदर (Beetroot ) में एक खास तत्व पाया जाता है। ये तत्व अल्जाइमर को रोकने में भी मदद करता है। इसी खास तत्व की वजह से चुकंदर का रंग लाल होता है। चुकंदर का सेवन जरुर करना चाहिए। हालांकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है। लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Beetroot) होता है। इतना ही नहीं इसका जूस भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इस लेख में हम आपको चुकंदर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। इसका सेवन क्यों करना चाहिए साथ ही किसी तरह करना चाहिए ये भी बताएंगे।

Beetroot

कई लोग चुकंदर को खा नहीं पाते इसके लिए आप उसका जूस भी बना कर पी सकते हैं। इसका जूस भी काफी फायदेमंद है। अगर आपको जूस कड़वा लगे तो स्वाद के लिए आप शहद भी ड़ाल सकते हैं। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

चुकंदर के जूस में कैलोरी काफी कम होती है और फैट ना के बराबर होता है। इसका नियमित रुप से सेवन करने से वजन नहीं बढ़ेगा। ये वजन को कंट्रोल में रखता है। इतनी ही नहीं अगर आप सुबह की शुरूआत चुकंदर के जूस से साथ करेंगे तो पूरा दिन आप एक्टिव रहेंगे।

इतनी ही नहीं चुकंदर के जूस में बेटालेन पाया जाता है। ये एक घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट हैं। एक शोध के मुताबिक, इस तत्व में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं। जो शरीर में कैंसर फैलाने से रोकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...