Breaking News

Aditi sharma: ये महिला डॉक्‍टर रखती है शेर का जिगर,सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

वैसे तो अक्सर बहुत सारे लोग शेखी बघारते मिल जाते हैं कि अगर उनके सामने शेर भी आ जाये तो उन्हें डर नहीं लगेगा। लेकिन हकीकत और वास्तविकता दोनों एक दूसरे से कोसों दूर हैं। लेकिन फिर भी ऐसे बहुत से लोग समाज में भरे पड़े हैं जो वाकई में शेर का जिगर रखते हैं। उत्‍तराखंड की महिला डॉक्‍टर अदिति शर्मा aditi sharma भी अपने सहास को लेकर इन दिनों खासी चर्चा में हैं। सूत्रों कि मानें तो उत्‍तरांड सरकार ने उन्‍हें राज्‍य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेस्‍डर बनाने का भी फैसला ल‍िया है।

उत्‍तराखंड की लेडी स‍िंघम

  • पेशे से डॉक्‍टर अदिति शर्मा को वाइल्‍ड लाइफ से बहुत ज्यादा प्‍यार है।
    वो राजाजी टाइगर रिजर्व में वेटरनरी डॉक्‍टर हैं।
  • आदमखोर गुलदार हो,व‍िशालकाय हाथ‍ी हो या फ‍िर खतरनाक बाघ उन्हें किसी से डर नहीं लगता।
  • डॉक्‍टर अदिति के पास लोगों की सुरक्षा के साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा की ज‍िम्‍मेदारी है।
  • जानवरों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के ल‍िए दवा देना भी उनकी जिम्मेदारी का एक बड़ा ह‍िस्‍सा है।
  • कई बार ऐसे मौके आते हैं जब जानवरों पर ट्रेंक्यूलाइज गन से न‍िशाना लगाकर उन्हें काबू करना पड़ता है।
  • हाल ही में हरिद्वार क्षेत्र में एक हाथी ने दो लोगों की जान ले ली थी।
  • तब उन्‍होंने उस खतरनाक हाथी को 70 ट्रेंक्यूलाइज बैलिस्टिक गन से टेंक्यूलाइज क‍िया था।
  • इसके जनवरी के दूसरे सप्‍ताह में देहरादून के सहस्रधारा रोड पर एक गुलदार ने आतंक फैला रखा था।
  • अद‍ित‍ि ने उसे भी ट्रेंक्यूलाइज कर कंट्रोल क‍िया।
  • अब तक वह दस से ज्यादा गुलदार और दो हाथियों को ट्रेंक्यूलाइज कर चुकी हैं।
  • अद‍ित‍ि शर्मा को उत्‍तराखंड में लेडी स‍िंघम के नाम से पुकारते हैं।

यह भी पढ़े Online : फिल्म पद्मावत वेबसाइट पर लीक

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...