- Published by- @MrAnshulGaurav, Wednesday, 24 Febraury, 2022
लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष और राष्ट्रीय महासचिव शिव करण सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के दर्जनों सामाजिक और राजनैतिक लोंगो ने, अम्बेडकरनगर के विजय कुमार लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने शामिल होने वाले सभी महानुभावों का, किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह में आस्था व्यक्त करने पर हार्दिक स्वागत किया है। सदस्यता लेने वाले सभी लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्वांचल के जनपदों में राष्ट्रीय लोकदल का प्रचार प्रसार होगा। साथ ही साथ विधान सभा के शेष चरणों में गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से, गोंडा से भारतीय किसान संघ के प्रदेश सचिव अम्बिका श्रीवास्तव, बहराइच से भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, अम्बेडकरनगर से जिला काॅग्रेस कमेंटी के पूर्व महामंत्री राज किशोर सिंह, इं0 अमिताभ मिश्रा सुपौत्र रामलाल मिश्रा पूर्व विधायक फैजाबाद, राजेश यादव बी0डी0सी0 मेंम्बर अम्बेडकरनगर, प्रदीप शुक्ला प्रमुख समाजसेवी, विकास मणि मिश्रा सचिव समतावादी विचार मंच, ओंकार वर्मा ग्राम प्रधान खीवा अम्बेडकरनगर,आदि दर्जनों लोंग लोग शामिल थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी और प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेष मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।