Breaking News

पेयजल: समस्या एवं निवारण

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

शुद्ध पेयजल का जीवन में बहुत महत्व है। इसके द्वारा अनेक बीमारियों से भी बचाव होता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दशकों से चल रही अनेक बीमारियों पर पिछले तीन वर्षों के दौरान अभूतपूर्व नियंत्रण स्थापित करने में सफलता मिली है। इसके अलावा वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार हर घर नल से शुद्ध जल अभियान भी चला रही है। बुंदेलखंड को भी इस योजना का लाभ मिलने लगा है।

संगोष्ठी में विचार विमर्श

भारतीय विषय विज्ञान संस्थान द्वारा “पेयजल: समस्या एवं निवारण” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन सत्र को विधि मंत्री बृजेश पाठक व महापौर संयुक्ता भाटिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच पेयजल समस्या और उसके निवारण पर मंथन के अवसर प्रदान करते है। उसके माध्यम से अमृत रूपी जल से संबंधित समस्या के निवारण के विंदु निकले है।

उसको लागू करा इस समस्या का समाधान संभव है। मानव जीवन में जल का असीम महत्व है। हर व्यक्ति इससे परिचित है। परंतु वर्तमान समय बढ़ते पेयजल संकट से निपटने के लिए हम सभी को चिंतन करना आवश्यक है,जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सफल हो सके।

भारत जैसे विशाल देश मे जिस प्रकार से आबादी बढ़ रही है और जल संसाधन सीमित है,उससे सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक चुनौती है। हमारी योजना है कि 2024 तक सभी घरों में पाइप के माध्यम से वाटर कनेक्शन देकर सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। पेयजल समस्या से निपटने के लिए पेयजल की महत्वत्ता,देश मे उपलब्ध जल श्रोत, मौजूदा स्थिति से आम जनमानस को अवगत कराने की जरूरत है।

स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपायों जैसे उपलब्ध स्वच्छ पेयजल का सही इस्तेमाल,पानी को बर्बाद न करना,वर्षा जल संचयन, सामुदायिक जल प्रबंधन, पानी को प्रदूषित होने से बचाने और साफ पानी की जगह उपयोग किये जल को शोधित कर उसको प्रयोग करने जैसे आम उपायों को सहज और सरल तरीके से जनता को और जागरूक करने का प्रयास सरकार व गैर सरकारी संगठनों द्वारा निरंतर किया जा रहा है। जिससे जनसामान्य की सहभागिता तथा जिम्मेदारी के साथ पेयजल के उपयोग से डिमांड को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। और नई पीढ़ी भी जल संरक्षण के महत्व से परिचित हो रही है।

नगर निगम का दायित्व

महापौर ने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम का दायित्व है। जिसके लिए जलसंस्थान एक अलग विभाग है। नगर निगम द्वारा आवश्यकतानुसार स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सब मरसिबल पंप लगाए जाते है,जिसमे एक ही पम्प के माध्यम सैकड़ों लोगों की और कई घरों में पानी उपलब्ध होता है, इसके अतिरिक्त छोटे बड़े नलकूप लगाकर हम पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पेयजल उपलब्ध कराते है। लखनऊ में ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग महानगर के विभिन्न पार्को और बिल्डिंग में प्रारंभ की गई है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...