Breaking News

विद्यांत कॉलेज में दुर्गा पूजा का आयोजन


लखनऊ के विद्यांत कॉलेज की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक है। लखनऊ की प्राचीन दुर्गा पूजा में इसकी भी गणना होती है। विक्टर नारायण विद्यांत ने यहां ब्रिटिश काल में ही दुर्गा पूजा प्रारंभ कराई थी। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सहभागी होते थे। यह परम्परा अनवरत चलती रही। इस बार कोरोना के कारण संशय की स्थिति थी।

लेकिन सरकार ने दिशा निर्देशों अनुरूप दुर्गा पूजा पूजा की अनुमति दी। विद्यांत पूजा कमेटी ने इसका पालन सुनिश्चित किया। यहां दुर्गा पूजा पंडाल में मां के सातवें स्वरूप की ढाक की धुन पर धुनुचि आरती हुई और भोग लगाया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भक्त पूजा में सम्मलित हुए।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सरयू नदी के तुलसीघाट पर आचार्य सत्येंद्र दास ने ली जल समाधि, रामलला का दर्शन कर निकली थी अंतिम यात्रा

अयोध्या:  रामलला के मुख्य अर्चक रहे आचार्य सत्येंद्र दास की अंतिम यात्रा बृहस्पतिवार को अयोध्या ...