Breaking News

गर्मियों में रोज करें दो चम्मच दही का सेवन, होते हैं ये गजब के फायदे

गर्मियों के मौसम में सभी अपने स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाने के लिए लाखो जतन करते हैं। ऐसे में हर दिन एक कटोरी ताजा दही आपकी आधी बीमारियों को दूर कर देती है। दही को सूपर फूड भी कहा जाता है इसलिए दोपहर का भोजन यानी लंच के साथ एक कटोरी दही का सेवन सबसे सही बताया गया है। गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ का ज्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही का रोजाना सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लडने की क्षमता बढती है।

  • – दही का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी अच्छा बताया गया है। दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार है।
  • -दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बदता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के उपयोग से दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियां ठीक होती हैं।
  • -मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।
  • -लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है। लू लगने पर दही पीना चाहिए।
  • -हर रोज एक चम्मच दही खाने से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।
  • -दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज (की शिकायत समाप्त होती है।
  • -दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है।
  • -पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

About Aditya Jaiswal

Check Also

नवमी की पूजा में पहनकर बैठें ऐसी साड़ी, सादगी भरा दिखेगा लुक

चैत्र नवरात्रि का इंतजार लोग सालभर बड़ी ही बेसब्री केे साथ करते हैं। नवरात्रि के ...